समाजवादी शिक्षक सभा ने पार्टी कार्यालय में किया शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्टी का आयोजन

Spread the love

समाजवादी शिक्षक सभा ने पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्टी का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी शिक्षक सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ मानसिंह यादव पहुँचे।जिंसको समाजवादी शिक्षक सभा के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में समाजवादी शिक्षक सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव,मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद,पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 5 शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान दिया गया।शिक्षक सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मान सिंह यादव ने बताया कि किसी भी देश और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है लेकिन जिस शिक्षा व्यवस्था पर पूरा राष्ट्र टिका हुआ है उसे भारतीय जनता पार्टी चौपट करने में लगी हुई है। सरकार की अग्नि वीर योजना बस एक ट्रेलर था आगे शिक्षक वीर बैंक वीर और पूंजीपतियों के हाथ में इसे व्यवसाय के रूप में शिक्षा को तब्दील कर दिया है।समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षा एक नए आयाम पर पहुंची थी जिसे भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है।शिक्षक सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान का आयोजन पार्टी कार्यालय पर किया गया जिसमें अयोध्या फैजाबाद के 5 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।


Spread the love
और पढ़े  बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला
  • Related Posts

    कांवड़ यात्रा पर बोले CM योगी- यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा…


    Spread the love

    Naukri 2026: UP में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी, TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2026 में भर्तियां करने जा रहे हैं। दिसंबर तक लगभग 62 हजार युवाओं को नौकरी मिलने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *