Food Crisis:- ये क्या हुआ?प्याज 400 रुपये और टमाटर 500 रुपये किलो बिक रहा ।।

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान पिछले कुछ महीनों से संकट के दौर से गुजर रहा है। राजनीतिक उठापटक के कारण देश को आर्थिक मोर्चे पर भी संघर्ष करना पड़ रहा है। अब प्राकृतिक आपदा से भी देश को जूझना पड़ रहा है। पाकिस्तान के कई हिस्से भीषण सैलाब (बाढ़) का दंश झेल रहे हैं।
इन विपरीत परिस्थितियों के बीच महंगाई ने भी पाकिस्तान के आम आदमी का जीना मुहाल कर रखा है। खाने-पीने के सामान लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। लोग सब्जियां तक नहीं खरीद पा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दिनों पाकिस्तान की मंडियों में टमाटर 500 रुपये किलो तो प्याज 400 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है।

लाहौर के सब्जी मार्केट के डीलर बतातें हैं कि घरेलू बाजार में टमाटर और प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण अब इन सब्जियों का आयात करने का मन बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि सैलाब के कारण कई इलाकों में सब्जियों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लोगों के सामने खाद्य संकट पैदा हो गया है। लाहौर समेत पाकिस्तानी पंजा के कई हिस्सों में सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं।

बाढ़ के कारण नहीं हो पा रही सब्जियों की आपूर्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते रविवार को पाकिस्तान में टमाटर 500 रुपये किलो जबकि प्याज 400 रुपये किलो बिका। बाढ़ के कारण बलूचिस्तान, सिंध और दक्षिण पंजाब से सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सब्जियों की किल्लत को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में टमाटर और प्याज के भाव 700 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं। आलू भी 40 रुपये प्रति किलो से 120 रुपये प्रति किलो तक बिक सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बलूचिस्तान और सिंध इलाके में सैलाब के कारण टमाटर, प्याज और अन्य सब्जियों की हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गई। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अब पाकिस्तान सरकार भारत से वाघा बॉर्डर के रास्ते टमाटर और प्याज का आयात करने पर विचार कर रही है। फिलहाल लाहौर समेत पाकिस्तानी पंजाब के अन्य शहरों को तोरखम बॉर्डर के जरिए अफगानिस्तान से टमाटर और प्याज की सप्लाई की जा रही है।

और पढ़े  अमेरिकी केंद्रीय बैंक का बड़ा फैसला: राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव को दरकिनार कर फेड ने बढ़ाई ब्याज दरें
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…