IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दी पटकनी रोमांचक मैच में 5 विकेट से हारा पाकिस्तान, एशिया कप चौथी बार पीटा।।

एशिया कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सिर्फ 147 रन ही बना सकी है। भारत ने 148 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल किया। भारत के लिए विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक रन बनाए। भारतीय टीम ने पहले ओवर में केएल राहुल के रूप में अपना विकेट गंवाया। उसके बाद विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद में 49 रन की साझेदारी हुई। विराट 35 और रोहित 12 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार ने जडेजा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 31 गेंद में 36 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार 18 रन बनाकर बोल्ड हुए। इसके बाद जडेजा ने हार्दिक के साथ मिलकर भारत को जीत के करीब पहुंचाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 29 गेंद में 52 रन की साझेदारी हुई। जडेजा आखिरी ओवर में 35 रन बनाकर बोल्ड हुए। लेकिन हार्दिक ने छक्का लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई।

इससे पहले भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के बहुचर्चित मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान को 147 रन पर आउट कर दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसे भुवनेश्वर और हार्दिक की अगुवाई में गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। भुवनेश्वर ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट लिये जिसमें पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (10) का बेशकीमती विकेट शामिल था। वहीं हार्दिक ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये और पाकिस्तानी मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 33 रन देकर दो विकेट लिये । भारत-पाकिस्तान मैच में खेलने का अर्शदीप का यह पहला अनुभव था। भारत के लिये सभी दस विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाये।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- एशियाड में भारत का पहला पदक, महिला शूटिंग टीम ने दिलाया सिल्वर,हॉकी में भी जीते

Related Posts

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

भारत के खिलाफ T20 सीरीज: न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान, किसकी हुई वापसी, कौन बाहर?

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की अगुआई करेंगे। सीरीज…