Uttarakhand:- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने की नई टीम की घोषणा,6 महिलाओं को मिली पहली बार संगठन के अहम पदों पर जगह,पढ़ें किसे मिली जिम्मेदारी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कार्यकारिणी व मोर्चा की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कार्यालय सचिव, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी व दो प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, दो प्रदेश विभाग प्रभारी और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। केंद्रीय नेताओं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कई दौर की चर्चा के बाद प्रदेश कार्यकारिणी से दो महामंत्रियों राजू भंडारी और सुरेश भट्ट की विदाई कर दी गई है, जबकि एक महामंत्री कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में छह महिलाओं को जगह मिली है। संगठन में जिम्मेदारी देकर विस चुनाव में टिकट काटे जाने से उदास कुछ चेहरों पर चमक बिखेरने की भी कोशिश की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने टीम में क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। पहली बार संगठन के अहम पदों पर छह महिलाओं को जगह मिली है। युवा चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी गई है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी
प्रदेश महामंत्री: खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट व आदित्य कोठारी
प्रदेश उपाध्यक्ष: बलवंत भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेन्द्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल
प्रदेश मंत्री: मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, डॉ. लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, विकास शर्मा, गुरविंदर सिंह चंडोक
प्रदेश मीडिया प्रभारी: मनवीर चौहान
कोषाध्यक्ष: पुनीत मित्तल
सह कोषाध्यक्ष: साकेत अग्रवाल
प्रकोष्ठ प्रभारी: पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल
विभाग प्रभारी: शंशाक रावत

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 108 सड़कें बंद

पार्टी ने युवा मोर्चा की कमान कुंदन लटवाल की जगह शंशाक रावत को सौंपी है। वह पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्वर्गीय बची सिंह रावत के सुपुत्र हैं। महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक आशा नौटियाल को बनाया गया है। ऋतु खंडूड़ी के स्पीकर बनने के बाद से यह पद खाली था। किसान मोर्चा का जिम्मा जोगेंद्र पुंडीर के पास ही रहेगा। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी को बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद अनिल चौहान की जगह अब समीर आर्य संभालेंगे। अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा को बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर इंतजार हुसैन बने रहेंगे।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…