नैनीताल: नहाते समय कोसी नदी में डूबे 2 युवक 1 की हुई मौत दूसरे की तलाश जारी

Spread the love


नैनीताल के बेतालघाट
ब्लॉक के भुजान स्थित कोसी नदी में रविवार दोपहर नहाते समय दो युवक डूब गए। जिसमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरे युवक की खोजबीन खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम कर रही है। डूबे हुए युवक भवाली एयरफोर्स में तैनात बताए जा रहे हैं जो अपने साथियों के साथ भुजान घूमने आए हुए थे। जिसमें संजय पांडे और रविशंकर नदी में नहाते समय डूब गए। रवि का शव घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर काली पहाड़ी के पास कोसी नदी के पत्थर पर अटका मिला। रवि का शव कोसी नदी से बाहर निकाला गया है। जबकि संजय की तलाश चल रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद भवाली एयरफोर्स के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: सुलह की राह पर कर्णप्रयाग विवाद, शांति-संवाद से समाधान पर सहमति, निहंगों की चार मांगें क्या?
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *