Jammu-Kashmir- बड़ी साजिश नाकाम: 15 अगस्त से पहले सुरक्षा बलों ने किया बड़ी साजिश को नाकाम, पुलवामा में 30 किलो आईईडी बरामद।

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने शहर में सर्कुलर रोड पर तहाब क्रॉसिंग के पास 25-30 किग्रा आईडीडी बरामद कर लिया।
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया, ”पुलवामा पुलिस को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया।”
उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आईईडी को यहां तक पहुंचाने वाले और यहां से आईईडी उठाने के लिए आने वालों की तलाश की जा रही है। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है।
उधर, बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बुधवार तड़के से मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। जम्मू कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि लश्कर के तीन आतंकी घिरे हुए हैं। इनमें लतीफ राथर भी शामिल है। लतीफ राहुल और अमरीन भट्ट सहित कई नागरिकों की हत्या में शामिल रहा है।


Spread the love
और पढ़े  ऑपरेशन शेरूवाली जारी: जम्मू के घने जंगल और दुर्गम इलाके आतंकियों की ढाल, 11वें दिन भी सुरक्षाबलों के हाथ खाली
  • Related Posts

    55 हजार जवान और खुफिया एजेंसियां दर्शनार्थियों को रखेंगी हर पल महफूज..

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई से पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने का फूलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है।…


    Spread the love

    ऑपरेशन शेरूवाली जारी: जम्मू के घने जंगल और दुर्गम इलाके आतंकियों की ढाल, 11वें दिन भी सुरक्षाबलों के हाथ खाली

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू संभाग के घने जंगल और दुर्गम इलाके आतंकियों की ढाल और सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बन रहे हैं। कठुआ, उधमपुर और किश्तवाड़ में हिट एंड रन की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *