Loksabha : रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट – भारत में ही पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेटों के इंजन बनाने की कवायद तेज।

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में शुक्रवार को कहा, सरकार पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के इंजनों के उत्पादन के लिए विदेशी रक्षा उत्पादन कंपनी के सहयोग की संभावना तलाश रही है। भारत पांचवीं पीढ़ी के मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) विकसित करने की पांच अरब डॉलर की परियोजना पर काम कर रहा है।भट्ट ने कहा कि 80केएन क्षमता के लड़ाकू विमान के इंजन के डिजाइन, विकास और विनिर्माण के लिए स्वदेशी क्षमता डीआरडीओ और भारतीय उद्योगों के पास है। एएमसीए के इंजनों के विकास तथा सह-उत्पादन के लिए विदेशी इंजन विनिर्माता कंपनी से सहयोग की संभावना तलाशी जा रही है।
पिछले साल फरवरी में वायुसेना के लिए 83 एलसीए तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 48000 करोड़ रुपये का करार किया गया था। 

और पढ़े  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज, गुटेरेस आएंगे, पुतिन-जिनपिंग भी कर सकते हैं शिरकत
  • Related Posts

    बड़ी कार्रवाई- देश भर में 14 जगहों पर ED की छापेमारी,एनएचएआई में करोड़ों की फर्जी टोल वसूली का मामला

    प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में की गई है।…

    नेपाल बाढ़ त्रासदी- नेपाल में अब तक मृतकों का आंकड़ा 1127 के पार,4 हजार से अधिक लापता; मदद के लिए युवाओं ने बनाया संपर्क केंद्र

    नेपाल में बाढ़ के बाद हालात बदतर बने हुए हैं। हर दिन के साथ हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि अभी भी हजारों लोग लापता हैं। वहीं, इस…