गवर्नर ने दी पाकिस्तान को चेतावनी- बंदूक का जवाब बंदूक से ही मिलेगा’ ।

केरल के कोच्चि में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ बड़ा हमला बोला। उन्होंने हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात कही। आरएन रवि ने कहा कि  जो कोई भी बंदूक का इस्तेमाल करता है, उसके साथ बंदूक से निपटा जाना चाहिए। देश की एकता और अखंडता के खिलाफ बात करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ कोई बातचीत नहीं। पिछले 8 वर्षों में किसी भी सशस्त्र समूह के साथ कोई बातचीत नहीं की गई है और यही होना भी चाहिए।
राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि यह क्या है? यह स्पष्ट होना चाहिए कि पाकिस्तान दोस्त है या दुश्मन? पुलवामा हमले के बाद, हमने एयर स्ट्राइक कर बालाकोट में पाकिस्तान को सबक सिखाया। संदेश यह था कि यदि आप आतंकवाद का कृत्य करते हैं तो आपको इसकी कीमत चुकानी होगी।
राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि  जब 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला हुआ, तो पूरा देश सदमे में था। मुट्ठी भर आतंकवादियों द्वारा देश को अपमानित किया गया था। हमलों के 9 महीनों के भीतर, हमारे तत्कालीन पीएम और पाक पीएम ने एक संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कहा गया था कि दोनों देश आतंकवाद के शिकार हैं और दोनों को मिलकर लड़ना होगा। लेकिव पाकिस्तान अपने समझौते पर कायम नहीं रहता है और आतंकवाद को अब भी बढ़ावा दे रहा है।

और पढ़े  वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…