Today Horoscope 21 July – आज बदल सकती है इन राशि वालों की किस्मत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।।

दैनिक राशिफलम ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बिल्‍कुल ठीक नहीं दिख रही है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान देना पड़ेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा नकारात्‍मक समय कहा जाएगा। काली वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।

वृषभ-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। नेत्र पीड़ा और सिरदर्द की परेशानी आपको रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

मिथुन-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। आय के मार्ग पर ध्‍यान दें। विवादास्पद समाचार मिल सकता है। मन अप्रसन्‍न रहेगा। प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति अच्‍छी रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी नहीं है। कोई नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत मध्‍यम दिख रही है। कोई रिस्‍क न लें। यह खराब समय आपके लिए कहा जाएगा। काली वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक चल रहा है लेकिन ऊर्जा की कमी है। प्रेम और संतान की स्थिति बिल्‍कुल भी सही नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। अपमानित होने का भय है। यात्रा में कष्‍ट सम्‍भव है। पीली वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।

कन्‍या-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और संतान मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलते रहेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है लेकिन जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में कोई आरोप-प्रत्‍यारोप लग सकता है। इसका ध्‍यान रखें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। बचकर पार करें। शनिदेव की अराधना करें। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय कहा जाएगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। कलह से बचें। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-घोर पराक्रमी बने रहेंगे लेकिन पराक्रम में कहीं गलत न कर बैठें। गलत लोगों के सहयोग से व्‍यवसाय में आगे बढ़ना ठीक नहीं होगा। आगे चलकर ये मामला आपका खराब हो जाएगा। थोड़ा ध्‍यान दें। नाक, कान, गला की समस्‍या हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। लाल वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 31 October 2026 आज इन 3 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,खत्म होगी नई नौकरी की तलाश  , पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

मीन-वाणी अनियंत्रित न हो। पूंजी निवेश न करें। प्रेम में दूरी होगी। संतान की सेहत पर ध्‍यान दें। थोड़ी सी अशुभता वाली स्थिति है। कुटुम्‍बीजनों में थोड़ी अनबन रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक समय है। काली वस्‍तु का दान करें। 

Related Posts

Today Horoscope 02 November 2026 आज हो सकता है इन राशि वालों का प्रमोशन, सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल।

  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियां तो लेकर आएगा, लेकिन आपकी मेहनत और जिम्मेदारी निभाने का अंदाज आपको हर परिस्थिति से बाहर निकलने में मदद करेगा।…

Today Horoscope 01 November 2026 आज होगी इन राशियों के मान-सम्मान में वृद्धि, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

मेष-आज आपका आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने का अंदाज लोगों को प्रभावित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा और लोग किसी महत्वपूर्ण मामले…