Monkey Pox – मंकी पॉक्स को लेकर उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट, दिशा-निर्देश जारी.

उत्तराखंड में मंकी पॉक्स संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। हरिद्वार से एक संदिग्ध मरीज का सैंपल नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट पुणे से निगेटिव आया है। विभाग की ओर से सभी जिलों को मंकी पॉक्स की रोकथाम व बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि मंकी पॉक्स को लेकर केंद्र की गाइनलाइन का पालन करने के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मंकी पॉक्स से प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वालों पर निगरानी रखने को कहा गया है। हरिद्वार में एक मरीज का संदेह के आधार पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जो नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट पुणे से निगेटिव आया है। हालांकि, उक्त मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है।

और पढ़े  श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…