महान गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस||

Spread the love

दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया है। महान गायक के निधन के बारे में उनकी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने जानकारी दी। भूपिंदर सिंह को उनकी भारी आवाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज दी। सोमवार शाम गायक के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी मिताली ने कहा कि “वह कुछ समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।”

गायक ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। फिलहाल गायक के अंतिम संस्कार की व्यवस्था सहित अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अधिक जानकारी के लिए इंतजार जारी है। भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड में उनके कई मशहूर गानों के लिए गाना जाता है। उन्होंने “मौसम”, “सत्ते पे सत्ता”, “अहिस्ता अहिस्ता”, “दूरियां”, “हकीकत” और कई अन्य फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी।
उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों की बात करें तो “होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा“, “दिल ढूंढता है“, “दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता“ जैसे गाने आज भी लोगों के जुबान में चढे हुए हैं। भूपिंदर सिंह मशहूर भारतीय संगीतकार और मुख्य रूप से एक गजल गायक थे। उन्होंने बचपन में अपने पिता से गिटार बजाना सीखा था। दिल्ली आने के बाद उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए एक गायक और गिटारवादक के रूप में काम किया। साल 1964 में संगीतकार मदन मोहन ने उन्हें अपना पहला बड़ा ब्रेक दिया था।
भूपेंद्र सिंह का जन्म 6 फरवरी, 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह भी एक बेहतरीन संगीतकार थे। साल 1978 में रिलीज हुई एक फिल्म में गुलजार के लिखे गाने ‘वो जो शहर था’ से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। भूपेंद्र ने 1980 में बांग्ला गायिका मिताली मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, दोनों की कोई संतान नहीं है।

और पढ़े  अमेरिका-ईरान शांति समझौते का दुनिया ने किया स्वागत,कई देशों ने दी प्रतिक्रिया

Spread the love
  • Related Posts

    भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता: 5 साल के लिए सामाजिक सुरक्षा भुगतान से छूट, 75,000 भारतीय पेशेवरों को होगा लाभ

    Spread the love

    Spread the loveभारत और ब्रिटेन के बीच हुए सामाजिक सुरक्षा समझौते के तहत अब भारतीय कंपनियों को ब्रिटेन में अस्थायी तौर पर भेजे गए कर्मचारियों के लिए पांच वर्ष तक…


    Spread the love

    भारत का प्रथम गांव: माणा में अनोखी परंपरा, पत्थरों की मीनारों का अनोखा संसार, यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the loveदेश के प्रथम गांव माणा में एक अनोखी परंपरा तीर्थयात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद माणा पहुंचने वाले श्रद्धालु…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *