तुकईथड़ / बुरहानपुर – सावधान रहें बढ़ सकता है ताप्ती नदी का जल स्तर,पारस डेम बैतूल से आज छोड़ा गया 165 क्यूसेक पानी।

*आज दिनांक 13.07.22 की सुबह ताप्ती नदी के बैतूल स्थित पारस डेम के गेट खोलकर 165 क्युमेक्स (क्यूसेक मीटर/सेकंड) पानी छोड़ा जा रहा है जिससे बुरहानपुर जिले में ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ेगा। बैतूल व बुरहानपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने से ताप्ती नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। ताप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने जन सामान्य को यह सूचना देते हुए सावधान किया जाता है कि शहर में ताप्ती नदी के किनारों पर/घाटों पर जैसे राजघाट, सतियारा घाट, नागझिरी घाट, पीपल घाट आदि व देहात में नदी के आसपास के गाँवो के लोग अधिक सावधानी रखें व नदी के किनारों/घाटों पर न जाएं। बैतूल से सूचना प्राप्त होने पर पूर्व तैयारियों के तहत पुलिस टीम व होम गार्ड की रेस्क्यू टीम को अलर्ट पर रखा गया है।*

और पढ़े  भोपाल: MP में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा के एसपी बदलें
  • Related Posts

    भोपाल: MP में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा के एसपी बदलें

    प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने कल देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। आदेश के तहत नर्मदापुरम, बैतूल,…

    भोपाल: राजधानी में आज निगम परिषद की बैठक, सीएम एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ करेंगे

    राजधानी में शनिवार को भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक और मुख्यमंत्री मोहन यादव के विभिन्न कार्यक्रमों के चलते दिनभर गतिविधियां रहेंगी। निगम परिषद की बैठक में शहर के विकास,…