चमोली / उत्तराखंड : महामृत्युंजय महादेव मंदिर में स्थापित किये गये नंदी महाराज।

चमोली / उत्तराखंड : महामृत्युंजय महादेव मंदिर में स्थापित किये गये नंदी महाराज।

गोवत्स द्वादशी के शुभ मुहूर्त में आज देवीधुरा पर्वत शिखर पर विराजमान महामृत्युंजय महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना,हवन आदि अनुष्ठान कर नंदी महाराज जी को मंदिर के द्वार पर हर्षोल्लास के साथ प्रतिष्ठापित किया गया ।

सर्व प्रथम आज प्रातः परखाल बाजार से डेढ़ कुंतल से भी अधिक भार वाले नंदी महाराज को तैत्तीस गांवों के मंदिर उप समिति के प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालूओं ने कांधों पर लादकर जयकारों के साथ देवीधुरा पर्वत शिखर पर विराजमान महामृत्युंजय महादेव मंदिर तक पहुंचाया। बताते चलें कि यह नंदी महाराज जी को स्थानीय चोपता गांव के दिनेश प्रसाद सती ने दिल्ली से महामृत्युंजय महादेव मंदिर के लिए दान स्वरूप भेंट किया है और उन्होंने ही दूसरे नंदी महाराज को कुशदेव महादेव मंदिर के भी भेंट किया है।कुशदेव महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार के दिन नंदी महाराज को स्थापित किया जायेगा।

महामृत्युंजय महादेव मंदिर में सबसे पहले मंदिर के कपाट खोले गए जिसके बाद मंदिर के रावलों और पुजारियों ने भगवान आशुतोष महामृत्युंजय की विधिविधान से जलाभिषेक और पूजा अर्चना की।इसके बाद नंदी महाराज की पूजा अर्चना स्नान किया गया‌ तदुपरांत उनको मंदिर के सामने आसन पर विराजमान कर दिया गया। मंदिर परिक्रमा करने के बाद हवन शाला में मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष बृजमोहन बुटोला ने दिल्ली प्रवासी दिनेश प्रसाद सती के द्वारा नवनिर्मित महामृत्युंजय महादेव मंदिर के लिए सहयोग करने पर उनका धन्यवाद देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: बार काउंसिल की बैठक में अधिवक्ताओं के हितों, सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर बड़े निर्णय
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…