UP : 2 हजार करोड़ रुपये से बना उत्तर भारत का सबसे बड़ा मॉल बनकर तैयार, आज मुख्यमंत्री योगी और रक्षामंत्री राजनाथ करेंगे मॉल का उद्घाटन।

Spread the love

दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बना उत्तर भारत का सबसे बड़ा लुलु मॉल सोमवार से आम लोगों की खरीदारी के लिए खुल जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मॉल का उद्घाटन करेंगे। मॉल का निर्माण सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ पर करीब 22 लाख वर्गफीट में किया गया है। इसका मुख्य आकर्षण यहां बना प्रदेश का सबसे बड़ा हाइपर मार्केट और गेमिंग जोन है। इसके अलावा शादियों की खरीदारी के लिए वेडिंग एरीना और मनोरंजन के लिए 11 स्क्रीन का
मॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में यूपी में लुलु समूह के क्षेत्रीय निदेशक जयकुमार गंगाधरन ने बताया कि लोगों के खरीदारी व मनोरंजन के अनुभव को शानदार बनाने के लिए शॉपिंग मॉल अब तैयार है। यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों व सुविधाओं के साथ देश-विदेश के ब्रांड के सामान की खरीदारी की जा सकेगी। मॉल के अंदर 15 रेस्त्रां, 25 आउटलेट के साथ 1600 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ बना फूडकोर्ट भी है। यहां 3000 वाहनों की पार्किंग क्षमता है। वहीं 50 हजार लोग एक साथ यहां शॉपिंग कर सकते हैं। 
लुलु मॉल लखनऊ के महाप्रबंधक समीर वर्मा ने बताया कि पर्यटकों को शटल सेवा उपलब्ध कराए जाने पर भी कंपनी विचार कर रही है। यहां ग्रोसरी से लेकर फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर का सामान भी मिलेगा। यह लुलु समूह का पांचवां शॉपिंग मॉल है। लखनऊ के मॉल को बनाने की घोषणा इंवेस्टर्स समिट में हुई थी। इसे कोविड के बाद भी न्यूनतम समय में पूरा कर दिया गया है।

और पढ़े  अयोध्या- 25 जुलाई से नई व्यवस्था लागू,अब चढ़ावा 8 सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, हर चरण की वीडियोग्राफी

कंपनी के सीईओ व निदेशक लुलु समूह इंडिया निषाद एमए ने बताया कि अब प्रयागराज और वाराणसी में भी नए शॉपिंग मॉल पर कंपनी काम कर रही है। रिटेल प्रोजेक्ट्स के अलावा लुलु समूह ने फू ड प्रोसेसिंग हब की भी घोषणा की गई है। करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन है। प्रेसवार्ता में नोमान अजीज अहमद शकूर महाप्रबंधक, अनंतराम निदेशक, नंदकुमार विजयन निदेशक मार्केटिंग व कम्युनिकेशन, शिबू फिजिप्स निदेशक मौजूद रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love

    दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *