PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने दी काशीवासियों को करोड़ों की सौगात,और साथ ही जनता से वचन भी लिया,43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Spread the love

अपनी सरकार के आठ साल और प्रदेश की योगी-2 सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पहली बार वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने सिगरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में वाराणसी के विकास से जुड़ी 1774 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज में मंच से जनता से सीधा संवाद किया और मां गंगा की सफाई का वचन भी लिया। उन्होंने पूछा कि हमारी काशी साफ रहेगी न? मां गंगा को स्वच्छ रखेंगे न? गंगा में गंदगी नहीं फैलाने देंगे न? जनता ने दोनों हाथ उठाकर सभी प्रश्नों का जवाब हां में दिया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि काशी को हम सभी को मिलकर बचाना है। स्वच्छता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर काशी को स्वच्छ रखना है। पीएम ने कहा कि सावन में दुनिया भर से श्रद्धालु यहां आएंगे, ऐसे में उनकी सेवा से काशी दुनिया को संदेश दे। उन्होंने सावन में सेवा का संकल्प भी दिलाया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि काशी के विकास में गतिशीलता, प्रगतिशीलता के साथ ही संवेदनशीलता है। यहां की विरासत को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने का काम जारी है। सिगरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दूरगामी प्लानिंग होती है तो नतीजे भी निकलते हैं। उन्होंने वर्ष 2014 का जिक्र करते हुए कहा कि बाहर से आए लोग सवाल करते थे। यहां इतना कुछ अव्यवस्थित है, कैसे ठीक होगा। यहां सुधार की गुंजाइश से साफ था कि दशकों से यहां काम ही नहीं हुआ।

और पढ़े  अयोध्या- आनंद सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई तीन दिवसीय श्रीराम कथा, मुकेश आनंद जी महाराज ने की अयोध्या कांड की अमृत वर्षा

पीएम मोदी ने काशीवासियों की तारीफ करते हुए कहा, उस समय बनारस के लोगों ने सही रास्ता चुना और लोगों ने दो टूका कहा भी कि काम ऐसे हो जो वर्तमान को ठीक करे ही भविष्य को भी कई दशक तक लाभ पहुंचाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि शार्टकट से कुछ नेताओं का भला हो सकता है, मगर देश और जनता का नहीं। दूरगामी सोच की बदौलत ही वर्तमान के साथ भविष्य भी बेहतर बन रहा है। पहले शार्टकट से ज्यादा सोच ही नहीं थी।

कार्यक्रम कोई भी हो, बच्चे दिख जाएं तो प्रधानमंत्री उन्हें दुलारना नहीं भूलते। कुछ ऐसा ही नजारा काशी दौरे पर बृहस्पतिवार को एलटी कॉलेज स्थित अक्षयपात्र फाउंडेशन के केंद्रीयकृत किचन के लोकार्पण पर देखने को मिला। बच्चों को देख प्रधानमंत्री अपना प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों के पास जाकर बैठ गए और उनसे खूब बातें कीं। एसपीजी ने कुछ कहना चाहा तो पीएम ने उन्हें इशारे से ही रोक दिया।

अपने बीच देश के प्रधानमंत्री को पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान पीएम ने बच्चों से हमेशा लक्ष्य के प्रति डटे रहने का संदेश दिया। लगभग बीस मिनट में दस से अधिक बच्चों से प्रधानमंत्री रूबरू हुए। राष्ट्रीय ओलंपियाड नई दिल्ली में प्रतिभाग कर लौटे पिंडरा ब्लॉक के रमईपट्टी कंपोजिट विद्यालय के छात्र शिवम से भी प्रधानमंत्री ने बातें कीं।
प्रधानमंत्री ने शिवम को देखते ही कहा कि बहुत दुबले-पतले हो। कुछ खाते नहीं हो क्या, शिवम ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह अभी नेशनल ओलंपियाड में योग कर लौटा है। उनके कहने पर शिवम ने पूर्णशलभासन योग कर दिखाया। पीएम शिवम की ऊर्जा और उसकी प्रतिभा के मुरीद दिखे। साक्षी यादव ने पीएम को सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि संस्कृत व अंग्रेजी में भी कविता सुनाई। साक्षी के संस्कृत में कविता पाठ को सुन पीएम भी दंग रह गए।
विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिगरा स्टेडियम के मंच से किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश और काशी वासियों की ओर से धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में काशी ने एक नई विकास यात्रा प्रारंभ की है। काशी मां गंगा की अविरल निर्मल धारा और बाबा धाम को देख रही है। अब काशी को चिकित्सा और शिक्षा के नए हब के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़े  जर्जर हो रहा श्रीबांकेबिहारी मंदिर का ढांचा, छज्जों और दीवारों में आईं दरारें, ASI की रिपोर्ट में खुलासा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में बदलती काशी को नए कलेवर के रूप में देखा गया है। काशी में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और खेल में काफी विकास कार्य हुए हैं। युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम लाया गया है। जहां ग्राम पंचायत स्तर से वैश्विक मंच तक अनेक परियोजनाएं लाई गई हैं। सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहित कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ नौजवानों, महिलाओं सहित समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को मिल रहा है। बगैर किसी जाति, धर्म से ऊपर उठकर समाज के लोगों को लाभान्वित किया गया है। लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। इसके लिए सीएम ने पीएम का आभार जताया।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- सांसद लल्लू सिंह व महंत परशुराम दास की अगुवाई में मां सरयू को चढ़ी 1100 मीटर लंबी चुनरी, विश्व शांति का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love        मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पुरुषोत्तम मास के अंतिम पर्व पर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को…


    Spread the love

    irport: जिन्होंने दी जमीन, उन्होंने भरी पहली उड़ान, नोएडा से लखनऊ गए किसान, CM से मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveA   नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई थी, वे सोमवार को एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। उन्होंने नए शुरू…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *