Kaali Poster : ‘काली’ पोस्टर विवाद के बीच लीना का फिर एक विवादित ट्वीट, अब शिव और पार्वती की डाली ऐसी फोटो।

डॉक्युमेंट्री ‘काली’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में लोग लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और विवादित तस्वीर शेयर कर दी है। जी हां, लीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवान शिव और मां पार्वती का रोल निभाने वाले कलाकारों की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भगवान शिव और मां पार्वती का किरदार निभाने वाले दोनों अभिनेता धूम्रपान करते दिखाई दे रहे हैं। लीना ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कहीं और’। <strong>Kaali Poster : ‘काली’ पोस्टर विवाद के बीच लीना का फिर एक  विवादित ट्वीट, अब शिव और पार्वती की डाली ऐसी फोटो।</strong>
लीना मणिमेकलई के इस ट्वीट पर राजनेताओं का बयान आना भी शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘यह रचनात्मक अभिव्यक्ति की बात नहीं है, यह जानबूझकर उकसावे का मामला है। हिंदुओं को गाली देना = धर्मनिरपेक्षता? हिंदू आस्था का अपमान = उदारवाद?’ इतना ही नहीं शहजाद ने आगे लिखा, ‘लीना की हिम्मत इसलिए इतनी बढ़ रही है क्योंकि उसको पता है कि लेफ्ट पार्टियां, कांग्रेस, टीएमसी उनके सपोर्ट में खड़ी है।’

और पढ़े  राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून: जयपुर-भरतपुर समेत 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 15 सितंबर तक रहेगा दौर
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…