जिलाधिकारी ने किया बागनों का निरीक्षण पौड़ी..

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के द्वारा स्वरोजगार हेतु पोखड़ा ब्लाक के झिरोली गांव में मत्स्य पालन के कार्यो तथा उद्यान विभाग द्वारा तैयार किये गये बागवानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य पालन के लाभार्थी से फंगास प्रजाति की मछली से आजीविका में सुधारों की जानकारी ली तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की।जिलाधिकारी ने किया बागनों का निरीक्षण  पौड़ी..
जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लोगों को 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। जिसमें 4.50 लाख सरकार के द्वारा तथा 3 लाख लाभार्थी के द्वारा लगाए जाते हैं। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने झिरोली पोखड़ा में उद्यान विभाग द्वारा तैयार किये गये बागवानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि बागवानी के तहत काश्तकारों को प्रतिमाह दिये जा रहे विभिन्न सहायता के बारे में जगह-जगह स्थानीय स्तरों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने को कहा। जिससे स्थानीय काश्तकारों को दी जा रही योजनाओं की बारे में जानकारी मिल सकेगी।

और पढ़े  हल्द्वानी: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सुमित हृदयेश सख्त, कहा- वोटों से खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…