BIHAR – IB ने किया अलर्ट, ‘अग्निपथ’ को लेकर फिर से हिंसा और उपद्रव की आशंका।

केंद्र सरकार द्वारा लाई गई ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में बिहार में एक बार फिर से हिंसा भड़कने की आशंका जताई गई है। आईबी ने पटना पुलिस (Patna Police) को इस मामले में पहले ही अलर्ट कर दिया है। वहीं अलर्ट मिलने के बाद पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने सभी थाने पर निगरानी बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। 
ढिल्लो ने कहा कि हम लोगों को सूचना मिली थी कि दानापुर रेजिमेंट सेंटर में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इस बीच कुछ छात्र संगठनों ने सोशल मीडिया पर धमकी दी थी कि ऐसा हुआ तो साइबर कैफे पर अटैक करेंगे। छात्रों को इस योजना के तहत भर्ती नहीं होने देंगे। उनको रोक देंगे, लेकिन कल से भर्ती की प्रक्रिया जारी है।
एसएसपी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पटना, दानापुर, फतुहा और राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले की तरह हिंसा नहीं होने देंगे। संवेदनशील जगहों को चिन्हित कर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।  अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा में हमने जिन छात्रों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की गई. उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला गया। उसके बाद कल रात पुलिस ने पटना विश्वविद्यालय के सभी हॉस्टल, पटेल छात्रावास, सैदपुर छात्रावास में एक साथ छापेमारी की है।

और पढ़े  डिजिटल पेमेंट पर सरकार का बड़ा एलान- ₹2000 तक के यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा
  • Related Posts

    ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी, ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा चुनाव चिह्न

    तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को शुक्रवार को ‘ममता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस’ नाम मिला। वहीं, उसके प्रतिद्वंद्वी अरूप रॉय के नेतृत्व वाले गुट को ‘डेमोक्रेटिक…

    5 मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म: अमेरिकी कंपनी ने पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम हटाई, वजह क्या?

    अमेरिकी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लू वाइन ने महज पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 लोगों की अपनी पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को ही निकाल बाहर किया है।…