Maharashtra : ईडी के समन के बाद भड़के संजय राउत – बोले मेरा सिर कलम कर दो में तब भी गुवाहाटी नहीं जाऊंगा

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने जमीन घोटाले मामले में उन्हें समन भेजा है और कल पेश होने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि संजय राउत को ये समन प्रवीण राउत और पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े मामले में भेजा गया है। बता दें कि यह मामला 2007 का है। तब महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार थी। मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख थे।

भले ही आप मेरा सिर कलम कर दें लेकिन मैं गुवाहाटी मार्ग नहीं लूंगा: राउत
ईडी का नोटिस आने के बाद राउत ने भी प्रतिक्रिया दी है। राउत ने कहा कि मुझे अभी-अभी पता चला है कि ED ने मुझे तलब किया है। महाराष्ट्र में ये बड़े राजनीतिक घटनाक्रम हैं। हम बालासाहेब के शिवसैनिक एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मुझे रोकने की साजिश है। भले ही आप मेरा सिर कलम दें लेकिन मैं गुवाहाटी मार्ग नहीं लूंगा। मुझे गिरफ्तार करो!

मैं कल ईडी के सामने पेश नहीं होऊंगा: राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मुझे पता था कि ईडी मुझे तलब करने वाला है, मैं घुटने नहीं टेकूंगा। बागी विधायक चाहे कुछ भी कर लें, मैं गुवाहाटी नहीं जाऊंगा। मैं बालासाहेब का शिव सैनिक हूं और मैं अपनी पार्टी के साथ रहूंगा। मैं कल ईडी के सामने पेश नहीं होऊंगा। ईडी से समय मांगूंगा, लेकिन जाऊंगा जरूर।

और पढ़े  त्रपित बंसल: एआई की दुनिया में रचा इतिहास, मेटा से मिला आठ सौ करोड़ का पैकेज, कैसे मिली कामयाबी?
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…