उत्तराखंड में फिर हैवानियत : चलती कार में मां और 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप, लहूलुहान हालत में गंगनहर किनारे फेंककर हुए फरार||


उत्तराखंड के रूड़की
में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। शुक्रवार देर रात को कार में लिफ्ट देकर कार सवारों ने महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मां-बेटी को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में बेटी को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, रात में महिला को साथ लेकर कार सवारों की आसपास तलाश की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उधर, पुलिस ने मां की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
<strong>उत्तराखंड में फिर हैवानियत : चलती कार में मां और 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप, लहूलुहान हालत में गंगनहर किनारे फेंककर हुए फरार||</strong>

कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला शुक्रवार की देर रात अपनी छह साल की बेटी के साथ किसी काम से रुड़की आ रही थी। सवारी के इंतजार में वह कलियर में गंगनहर किनारे खड़ी थी। एक कार को आता देख महिला ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। साथ ही कार सवारों से रुड़की तक लिफ्ट मांगी। कार सवारों ने महिला को कार में बैठा लिया।
बच्ची को सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती
बताया जा रहा है कि कार सवारों ने रुड़की और कलियर गंगनहर पटरी के बीच महिला को डरा धमकाकर उसके साथ गैंगरेप किया। यही नहीं हैवानों ने उसकी बच्ची के साथ गैंगरेप किया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार मां और बेटी को गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला बेटी को लहूलुहान हालत में लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही महिला को साथ लेकर गंगनहर पटरी और रुड़की व आसपास कार सवारों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शुक्रवार की रात महिला की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि महिला एक युवक के साथ थी और रुड़की आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इस मामले में युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बच्ची की हुई दो सर्जरी
सिविल अस्पताल में बच्ची के भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुट गई। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए रात में ही सर्जरी की गई। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बच्ची की रात में सर्जरी की गई थी। शनिवार को भी एक सर्जरी की गई है। बच्ची की निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। बच्ची की हालत में अभी कुछ सुधार है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची को जल्द ही ठीक कर घर भेज दिया जाए।
चार टीमों का किया गठन
मां-बेटी के साथ गैंगरेप की सनसनी घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया है। रुड़की, कलियर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस टीमें रुड़की से लेकर हरिद्वार, नारसन बॉर्डर, भगवानपुर, मंगलौर और लंढौरा क्षेत्र में लगे सभी कैमरे खंगाल रही है। एसपी देहात ने बताया कि पूरे मामले पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।

और पढ़े  हरिद्वार- रुड़की में कार्रवाई: व्यापारिक प्रतिष्ठानों के 3 ठिकानों पर GST की टीम का छापा, 38 लाख जमा
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…