शर्मनाक घटना – नाले में बहते मिले डिब्बो में बंद 7 भ्रूण, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Spread the love

शर्मनाक घटना – नाले में बहते मिले डिब्बो में बंद 7 भ्रूण, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कर्नाटक के बेलगावी जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के मुडलगी कस्बे के एक नाले में सात भ्रूण उतराते पाए गए। सभी भ्रूण पांच डिब्बो में बंद थे। मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को राहगीरों ने एक नाले में बहते हुए सात भ्रूण देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब नाले से पांचों डिब्बों को बाहर निकलवाया तो उनमें भ्रूणों के होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी दी।

भ्रूण हत्या का हो सकता है मामला
इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी महेश कोनी ने कहा, प्रथम दृष्टया यह मामला लिंग पहचान और भ्रूण हत्या का हो सकता है। उन्होंने बताया, सभी भ्रूण पांच माह के हैं। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। कोनी ने बताया, सभी भ्रूणों को आगे की जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आसपास के अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love
और पढ़े  सियासी घमासान: 'हिम्मत है तो रोज जांच करो', CM ममता बोलीं- एयरपोर्ट जाते वक्त रोकने की कोशिश की गई
  • Related Posts

    Gas Booking: बुकिंग करने के कितने दिन में मिल रहा है गैस सिलिंडर? जानें सरकार का जवाब

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं, लेकिन भारत सरकार साफ कर चुकी है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है।…


    Spread the love

    दिल्ली-एनसीआर- बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI के 2 गुर्गे गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की थी योजना

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली और एनसीआर में बड़े हमले की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर और आईएसआई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *