बाल विवाह : 12 साल की उम्र में मां ने कराई 2 शादि, किशोरी हुई 2 माह की गर्भवती|

Spread the love

नाबालिग से शादी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य मामले में पुलिस ने नाबालिग का विवाह रुकवा दिया। तहसील बेड़ीनाग निवासी 36 वर्षीय एक व्यक्ति के नाबालिग से विवाह करने का मामला पिथौरागढ़ पुलिस के पास आया था।

इस मामले में आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा नौ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रहीं महिला हेल्पलाइन प्रभारी एसआई रेनू ने नाबालिग से शादी करने के आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। वहीं, बेड़ीनाग तहसील क्षेत्र में ही एक अन्य मामले में पुलिस ने नाबालिग का विवाह रुकवाया है। बाल विकास अधिकारी ने दिगतोली गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ बेड़ीनाग थाने में शिकायत की। कहा कि व्यक्ति अपने बेटे की शादी बगीचा निवासी नाबालिग लड़की से करा रहा है।

लड़के के घर पहुंची पुलिस
एसपी लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार थानाध्यक्ष हेम तिवारी, हाईवे पेट्रोल यूनिट प्रभारी रविंद्र पांगती और अन्य पुलिसकर्मियों ने लड़के के घर जाकर दोनों परिवारों की काउंसिलिंग की और बाल विवाह से संबंधित कानून की जानकारी दी। बताया कि नाबालिग का विवाह कानूनन अपराध है। दोनों परिवारों के गलती स्वीकारते हुए लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करने संबंधी सहमति पत्र दिया।

दो माह की गर्भवती किशोरी को पुनर्वास केंद्र में रखा
दो माह की गर्भवती पीड़िता को पुनर्वास केंद्र में रखा गया है। धारचूला क्षेत्र निवासी 12 साल की बालिका का विवाह सात माह पूर्व 36 साल के युवक के साथ हुआ था। पता चलने पर बाल विकास विभाग ने राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी थी। राजस्व पुलिस से मामला महिला हेल्पलाइन के पास आया था। इस मामले में पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच कर रही महिला हेल्पलाइन प्रभारी एसआई रेनू ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। दो माह की गर्भवती किशोरी को पुनर्वास केंद्र में रखा गया है। एसआई रेनू ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।

और पढ़े  धामी कैबिनेट के विस्तार का निकला मुहूर्त-  आज होगी 5 नए मंत्रियों की ताजपोशी, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *