Today Horoscope 24 June : आज का दिन इस राशि वालों के लिए रहेगा सौभाग्यशाली, इन राशि वालों को है सतर्क रहने की जरूरत।।

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष – नकारात्‍मक सोच और प्रवृति अभी बनी रहेगी। बहुत जल्‍द आप इससे निकलेंगे लेकिन अभी थोड़ी असमंजस की स्थिति शारीरिक और जीवनसाथी को लेकर बनी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम, प्रेम और संतान के दृष्टिकोण से सही समय होगा। सूर्यदेव को जल दें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ – अज्ञात भय परेशान करेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी सी हिली हुई रहेगी। कुछ भी सही समझ नहीं आएगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। साझेदारी में समस्‍या आएगी। व्‍यवसायिक उथल-पुथल रहेगी लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य और मन मस्तिष्‍क सही काम करेगा जिसकी वजह से आप निकल जाएंगे इस विषम परिस्थिति से भी। व्‍यापार सही रहेगा।

मिथुन – मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य सही रहेगा। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग रहेगा। आय के मार्ग की समीक्षा करके ही उसे प्रशस्‍त करेंगे। बाकी प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है। प्रेम बना हुआ है। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

कर्क – स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। इसमें समस्‍या दिख रही है। व्‍यवसायि‍क स्थिति ठीक-ठाक है लेकिन किसी नए व्‍यवसाय की शुरुआत न करें। राजनीतिक गलियारों में आपके बारे में थोड़ी नकारात्‍मक बातें चल रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्‍यापार मध्‍यम कहा जाएगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें। बजरंग बाण का पाठ करते रहें। उनका दर्शन करते रहें। शुभ होगा।

सिंह – यात्रा में कष्‍ट हो सकता है। पूजा-पाठ में अतिवादिता से बचें। मान-सम्‍मान को ठेस लगने वाली बातें न करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली वस्‍तु का दान करते रहें।

कन्‍या – स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर विषम परिस्थिति है। कोई रिस्‍क न लें। चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से चलते रहेंगे, इसमें रफ्तार आएगी।  लाल वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

तुला – जीवनसाथी के साथ परेशानी बढ़ सकती है। अति भावुकता में कोई निर्णय न लें। प्रेम में अतिवादिता से बचें। संतान पर ध्‍यान दें। कोई नई व्‍यापारिक शुरुआत न करें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्‍क न लें। मध्‍यम समय कहा जाएगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक – शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। संतान की स्थिति भी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु – बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। विद्यार्थियों में असमंजस बना रहेगा। प्रेम मध्‍यम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार ठीक-ठाक है। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 24 October 2026 आज होगी इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे शुभ संकेत, जानें आज का अपना राशिफल..

मकर – बहुत शांत होकर चीजों को निपटाएं। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है जीवन में। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम क्‍योंकि रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम, संतान, व्यापार उत्‍तम है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ – हार्ड एनर्जी ज्‍यादा रहेगी। अक्रामकता बढ़ी रहेगी। थोड़ा ध्‍यान दें। व्‍यापारिक सफलता का योग है लेकिन गलत रास्‍ते न अपनाएं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्‍यापार ठीक है। अन्‍य स्थितियां भी ठीक हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन – पूंजी का निवेश बिल्‍कुल न करें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम में दूरी या थोड़ी नकारात्‍मक सोच हो सकती है। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सब कुछ मध्‍यम दिख रहा है। 

  • Related Posts

    Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

    मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन की…

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…