Today Horoscope 25 June : इस राशि के जातक आज रहें सावधान रिस्क लेने से बचें, जाने अन्य राशियों के बारे में।।

मेष-दम घुटने जैसा अनुभव हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-खर्च की अधिकता और व्‍यापारिक सम्‍बन्‍धों को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्‍छी है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-अचानक धन लाभ सम्‍भव है लेकिन भ्रामक समाचार की प्राप्ति मन को खराब कर सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी हो सकती है। व्‍यापार आपका धीरे-धीरे चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कर्क-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी में न उलझें। पैतृक सम्‍पत्ति में दिक्‍कत दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-हो सके तो यात्रा अभी न करें। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। किसी भी तरह की गलती न करें जिससे आपके सम्‍मान पर ठेस पहुंच सकती हो। पूजा-पाठ में मन लगाएं। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी भी तरह का रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें। राहु मंत्र का जाप करें।

तुला-जीवनसाथी से किसी भी तरह से क्रोध में निर्णय न लें। उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। उच्‍चाधिकारियों से न उलझें। प्रेम, संतान, व्‍यापार मध्‍यम है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप इससे उबर जाएंगे। बुजुर्गों का आशीवार्द मिलेगा। ननिहाल पक्ष से कुछ अजीब समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा चल रहा है। काली वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 24 October 2026 आज होगी इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे शुभ संकेत, जानें आज का अपना राशिफल..

धनु-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। क्रोध पर काबू रखें। नकारात्‍मक सोच पर भी काबू रखें। विद्यार्थी अभी कोई नई शुरुआत न करें। स्वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। अभी कुछ दिनों के लिए छोड़ दें। घर के सामानों के खराब होने की वजह से मन खराब रहेगा। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अतिवादिता से बचें। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-कोई आर्थिक रिस्‍क न लें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। किसी को रुपए-पैसे न दें अन्‍यथा नुकसान होगा। प्रेम और संतान के सम्‍बन्‍धों को आराम से लेकर चलें अन्‍यथा टूटन की स्थिति आ सकती है। काली वस्‍तु का दान करें।

  • Related Posts

    Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

    मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन की…

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…