पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे अयोध्या,कहा- पुलिस सांड हटा रही है,जिलाधिकारी भूसा इकट्ठा करने में व्यस्त हैं।।

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे।इस दौरान पार्टी के प्रवक्ता जयशंकर प्रसाद के घर पर मुलाकात भी की।मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगली बार जब भी खत्म चलेगा मैं सदन में भ्रष्टाचार की कई चीजें कोर्ट करूंगा कि किस तरीके से फर्जी मुकदमा नामजद या सूची बनाकर पुलिस वसूली कर रही है तो वहीं उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी मैं जब अपने एक कार्यकर्ता के घर जा रहा था तो मैंने देखा पुलिस सांड को हटा रही थी। जबकि पुलिस का कार्य कानून व्यवस्था देखने का है।और जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारी लगे हैं भूसा इकट्ठा करने के लिए और जिस सरकार ने किसानों का गेहूं नहीं खरीदा। वह अब भूसा इकट्ठा कर रहे हैं। और धान की तैयारी है ही नहीं।कम से कम सरकार ने गेहूं नहीं खरीदा है तो धान की तैयारी कर ले कुछ माह के बाद धान की खरीद होनी है।अगर जिलाधिकारी भूसा इकट्ठा करेंगे और पुलिस सांड़ हटायेगी तो सरकार से क्या उम्मीद रखतेे हैं।जनपदों में कई स्थानों पर चलाए जा रहे बुलडोजर को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि योगी का बुलडोजर को संविधान और कानूनी ही रुकेगा और जिस घर पर बुलडोजर चलाया है उस घर में पहले नगर निगम के टैक्स दिए जाते थे तो आखिरकार सरकार टेक्स क्यों लेती थी और कहा कि कागजों में यह बातें हैं जिन पर आरोप है उनके नाम पर घर ही नहीं था उनकी पत्नी के नाम पर घर था।अब सवाल यह है कि सरकार क्या अपनी गलती स्वीकार करेगी और क्या जिस अथॉरिटी ने उस पर बुलडोजर चलाया है वह क्या घर बना कर देंगी। एक बात साफ है जो सच्चा हिंदू होगा वो किसी धर्म के खिलाफ कुछ भी नहीं कह सकता है। न ही किसी का अपमान कर सकता है।उन्होंने कहा कि कहीं पर भी यह सरकार बुलडोजर चला देगी बुलडोजर रुकेगा और उम्मीद है कि कोर्ट से न्याय मिलेगा।

और पढ़े  अयोध्या- आनंद सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई तीन दिवसीय श्रीराम कथा, मुकेश आनंद जी महाराज ने की अयोध्या कांड की अमृत वर्षा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- सांसद लल्लू सिंह व महंत परशुराम दास की अगुवाई में मां सरयू को चढ़ी 1100 मीटर लंबी चुनरी, विश्व शांति का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love        मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पुरुषोत्तम मास के अंतिम पर्व पर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को…


    Spread the love

    irport: जिन्होंने दी जमीन, उन्होंने भरी पहली उड़ान, नोएडा से लखनऊ गए किसान, CM से मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveA   नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई थी, वे सोमवार को एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। उन्होंने नए शुरू…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *