Agnipath :अलीगढ़ में बेकाबू हुए हालात, 8 गाड़िया आग के हवाले, एडीजी – छात्रों को भड़काया जा रहा

चार साल की अवधि के लिए लगभग 45-50,000 युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल करने की केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। विभिन्न समूह इस योजना का अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे हैं। कहीं छात्रसंघ के नेता सड़कों पर उतर आए हैं तो कहीं ट्रेन में आग लगा दी गई है।

अलीगढ़ में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। उपद्रवी सरकारी संपत्ति को आग के हवाले करने पर आमादा है। आठ बसों में आग लगाने के बाद अब जट्टारी चौकी को आग के हवाले कर दिया है।
अलीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने अब तक आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर हैं। प्रदर्शन कर रहे युवा टप्पल से जट्टारी पहुंचे हैं। यहां जबरन बाजार बंद करा दी। इसके साथ ही आगजनी भी की।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…