Herald Case : राहुल गांधी पहुंचे ईडी दफ्तर,समर्थकों ने किया भारी हंगामा सुरजेवाला लिए गए हिरासत में|

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ होगी। राहुल से सोमवार को करीब 10 घंटे की पूछताछ हुई। वह रात 11.10 बजे ईडी दफ्तर से घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी रही। सोमवार को राहुल से पहले सुबह पहले राउंड में तीन घंटे तक ईडी ने सवाल पूछे। इसके बाद लंच ब्रेक के दौरान राहुल सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां से एक फिर वे ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे दूसरे दौर की पूछताछ हुई।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि हम कानून के गलत इस्तेमाल का विरोध कर रहे है, अगर ED कानून का पालन करता है, तो हमें कोई समस्या नहीं है लेकिन ED कानून का पालन नहीं कर रही है। हम पूछ रहे हैं कि निर्धारित अपराध क्या है? इसका कोई जवाब नहीं है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और अन्य को नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध करने पर हिरासत में लिया गया।

पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

और पढ़े  खुद को पुलिस बताकर दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार
  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

    बैंक यूनियनों की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।   बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक,…