Covid – 19 : भारत में कोरोना दिन-प्रतिदिन अपने पैर पसार रहा है, बीते 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, वही 10 लोगों की मौत।।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8084 नए केस सामने आए और 10 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 3.24 फीसदी हो गई है। बढ़ती संक्रमण दर चिंताजनक है। यह 5 फीसदी से ज्यादा होने पर नई लहर का संकेत हो सकती है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोविड केस की संख्या बढ़कर 4,32,30,101 हो गई है। करीब चार महीनों के बाद दैनिक संक्रमण दर तीन प्रतिशत से अधिक हुई है। रविवार की तुलना में सोमवारको नए संक्रमितों की संख्या मामूली कम है, हालांकि, मौतें ज्यादा हुई हैं। रविवार सुबह समाप्त 24 घंटे में 8582 मामले दर्ज हुए थे और चार लोगों की मौत हुई थी। अपडेट आंकड़ों के मुताबित बीते 24 घंटे में देश में सक्रिय केस में 3,482 का इजाफा हुआ। ये बढ़कर कुल 47,995 हो गए हैं। 

  • Related Posts

    राष्ट्रपति ली का भारत दौरा LIVE: उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी

    उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लिया।…

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

        दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी, हालांकि अब एक…