मोटाहल्दू -मंत्रा बॉडी फिटनेस जिम मे पहुँचे बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन, युवाओं को फिटनेस के टिप्स दिए .

Spread the love

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार एवं पहले भारतीय प्रो कार्ड विजेता बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन इन दिनों नैनीताल की खूबसूरत वादियों में शूटिंग के लिये आये थे इस दौरान उन्होंने अपना समय निकालकर बरेली रोड मोतीनगर स्थित मंत्रा बॉडी फिटनेस जिम के संचालक आशीष शर्मा के आग्रह पर पहुंचे जहां उन्होंने युवाओं को फिटनेस के टिप्स देते हुए एक्सरसाइज की ।
बताते चले कि वरिंदर सिंह घुमन ने बॉडीबिल्डिंग में नाम कमाने के साथ ही बॉलीवुड में कदम रखा जिसमे उन्हें बड़े पर्दे की फिल्म मरजावां में विलेन का रोल निभाते हुए अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा गया वही ईद पर सलमान खाँन की आने वाली फिल्म टाईगर-3 में भी वरिंदर सिंह घुमन नजर आयेंगे उन्होंने अब तक कई बड़ी हिन्दी फिल्मो और पंजाबी फिल्मो में मुख्य किरदार निभाया है उनकी एक और आने वाली फिल्म “हि मैन” है जिसमे उन्होंने अहम रोल अदा किया है अभी तक उन्होंने फिल्म कबड्डी, रोअर द टाईगर सहित दर्जनों फिल्मो में अपना किरदार निभाया है।
बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन की सबसे खास बात है कि उन्होंने अपने जीवन मे सिर्फ शाकाहारी भोजन ही किया है और वो पहले ऐसे भारतीय बॉडीबिल्डर है जिन्होंने बिना मांसाहारी भोजन के ऐसी बॉडी बनाई है जिसके युवाओं के साथ साथ बॉलीवुड के कलाकार भी कायल है ।
वही वरिंदर सिंह घुमन ने जिम में अपने पोस्टर पर ऑटोग्राफ देते हुए युवाओं से नशे की प्रवत्ति से दूर रहकर बॉडीबिल्डिंग में अपना भविष्य तलाशने की अपील कर शॉर्टकट से बॉडी न बनाकर अपनी मेहनत से बॉडीबिल्डिंग में मुकाम हासिल करने के टिप्स दिये । वही जिम स्वामी आशीष शर्मा ने बताया की वरिंदर सिंह घुमन एक वेजिटेरियन बॉडीबिल्डर हैं उन्होंने बताया की वह एग तक नही खाते हैं वे साधारण भोजन ग्रहण करते हैं.

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: संकरी सड़कों पर अनियंत्रित वाहन संख्या पर HC सख्त, नैनीताल में बढ़ते ट्रैफिक दबाव पर जताई चिंता

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *