Uttarakhand Cabinet Meeting Today : आज शाम 5 बजे प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर..

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को शाम पांच बजे राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में आगामी 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश होने वाले बजट समेत कई अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

मार्च महीने में प्रदेश सरकार विधानसभा में लेखानुदान लाई थी। अब सरकार को जारी वित्तीय वर्ष के लिए पूर्ण बजट लाना है। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष के शेष आठ महीनों के लिए सरकार 41 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि का प्रावधान कर सकती है।

लेखानुदान में सरकार ने 62 हजार 46 करोड़ रुपये से अधिक के बजटीय अनुमान में से 21 हजार 116 करोड़ से अधिक की धनराशि चार महीने के लिए स्वीकृत की थी। बजट प्रस्ताव के अलावा विधानसभा में पेश होने से पहले कैबिनेट में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर भी चर्चा हो सकती है
इसके अलावा कैबिनेट में कृषि विभाग की मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव भी आ सकता है। राज्य पशुधन मिशन योजना का ड्राफ्ट भी तैयार है और इसके भी कैबिनेट के समक्ष लाए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग एलोपैथी डॉक्टरों के आ जाने के बाद अधिसंख्य हो गए 80 दंत चिकित्सकों को दंत चिकित्सक संवर्ग में समायोजित करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- शिक्षकों को गृह जिले में आने-जाने के लिए मिलेगा 2 दिन का यात्रा अवकाश,भेजा प्रस्ताव
  • Related Posts

    अर्थ ऑवर- उत्तराखंड में आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार…


    Spread the love

    डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *