साजिश : मुर्गे का खून सिर पर लगाकर थाने पंहुचा युवक,पुलिस ने उठाया कपड़ा तो धरा गया बहुरूपिया

Spread the love


रुड़की –

भगवानपुर में एक युवक ने हैरतअंगेज साजिश रची। पुलिस स्टेशन पहुंचे युवक के सिर से खून निकल रहा था। उसके पूरे शरीर पर खून लगा था। थाने में वह पुलिस के सामने खुद पीड़ित बताकर कई कहानियां रचता रहा।

उसके शरीर पर खून देख कुछ समय के लिए पुलिस भी धोखा गई।

शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो युवक ने सच उगला। पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवक को फंसाने के लिए एक युवक सिर पर मुर्गे का खून लगाकर थाने पहुंचा था। खुद को पीड़ित साबित करने के लिए वह पुलिस के सामने कहानी बनाता रहा।

पुलिस ने युवक की पूरी बात सुनी, लेकिन शक होने पर सख्ती से पूछताछ करनी शुरू की। जिससे युवक का झूठ पकड़ में आने लगा। पुलिस ने युवक के सिर से कपड़ा हटाया तो कोई घाव नहीं मिला। इससे पुलिस का शक और भी गहरा हो गया है।
पड़ोसी युवक को फंसाने के लिए रचा प्लान
पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। झूठी सूचना देने पर पुलिस ने युवक का चालान कर दिया। भगवानपुर के शाहपुर निवासी दो युवकों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार को दोनों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। मारपीट के बाद युवक पड़ोसी युवक को फंसाने के लिए सिर और शरीर पर मुर्गे का खून लगाकर थाने पहुंच गया।
युवक ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने मारपीट कर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने शक होने पर युवक के सिर से कपड़ा हटाकर घाव देखे तो कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। झूठा आरोप लगाने पर पुलिस ने युवक को जमकर फटकार लगाई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने पर रिहान निवासी शाहपुर का चालान कर दिया है।

और पढ़े  हल्द्वानी- गैस संकट पर हंगामा: होम डिलिवरी दो घंटे तक रोकी, गांव के लोग भी शहर आने को मजबूर

Spread the love
  • Related Posts

    अर्थ ऑवर- उत्तराखंड में आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार…


    Spread the love

    डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *