उत्तराखंड Panchayat Elections – 27 जून को होगा इन 12 जिलों में चुनाव,अधिसूचना हुई जारी, इस तारीख को आएंगे नतीजे|

राज्य के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पड़े पदों पर चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है जो नतीजे आने तक जारी रहेगी। सभी खाली पदों के लिए 27 जून को चुनाव होंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से पंचायत के खाली पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्राम सभा सदस्यों के 4821, ग्राम प्रधान के 179, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 21 और जिला पंचायत सदस्यों के तीन खाली पदों के लिए चुनाव होंगे। हरिद्वार जिला इस चुनाव में शामिल नहीं है।
उत्तराखंड  Panchayat Elections – 27 जून को होगा इन 12 जिलों में चुनाव,अधिसूचना हुई जारी, इस तारीख को आएंगे नतीजे|

उन्होंने बताया कि अब जिलों के जिलाधिकारी संबंधित क्षेत्रों की अधिसूचना जारी करेंगे। जहां भी चुनाव होने हैं, वहां आचार संहिता लागू रहेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन की पूरी प्रक्रिया क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी। जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी, लेकिन मतों की गणना क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय पर होगी। परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय जारी करेंगे। चुनाव में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड से बचाव की गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा।

और पढ़े  पौड़ी गढ़वाल: दर्दनाक हादसा- पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • Related Posts

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…