पुलिस निकली खरगोश ढूंढने – लालकुआं की महिला ने लिखाई खरगोश चोरी होने की रिपोर्ट, पुलिस की 3 टीमों ने 7 दिन तक चलाया सर्च ऑपरेशन और फिर हुआ ये….

Spread the love

सात साल पूर्व रामपुर में भैंस चोरी की खबर ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी थी। तब भैंसों की तलाश में पुलिस अधिकारियों को भी जुटना पड़ा था। 24 घंटे की जद्दोजहद के बाद टीम को भैंस ढूंढने में सफलता मिली थी, कुछ ऐसा ही एक मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र में सामने आया है लेकिन यहां भैंस नहीं, बल्कि एक महिला के खरगोश चोरी का है।
महिला के हंगामे और शिकायत के बाद साहिबाबाद थाने से तीन टीमों का गठन किया गया। एक हफ्ते तक टीम ने सिटी फॉरेस्ट में कड़ी निगरानी रखी और सोमवार रात डेढ़ बजे पुलिस को खरगोश ढूंढने में सफलता मिल गई। कविनगर थाना क्षेत्र के लालकुआं पर रहने वाली देवांती उर्फ विजेता कई वर्षों से खरगोश पालती हैं.
27 मार्च को उन्होंने एक खरगोश (फीमेल) सिटी फॉरेस्ट में केयर टेकर संजय को रखने के लिए दिया था। कागजी कार्रवाई के बारे में संजय ने मना कर दिया। 17 अप्रैल को उन्होंने खरगोश देखा और चली गईं। मई माह में वह वापस आईं और सिटी फॉरेस्ट में संजय से खरगोश मांगा तो उसने गायब होने की जानकारी दी। इस पर उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उनका कहना था कि वह खरगोश को बच्चे की तरह पालती हैं। उन्होंने संजय समेत तीन स्टाफ पर खरगोश चोरी होने का शक जाहिर किया। 25 मई को साहिबाबाद पुलिस को संजय, रसूली और छोटे के खिलाफ खरगोश चोरी की शिकायत दी। पुलिस ने खरगोश तलाशने का आश्वासन देकर तीन दिन तक सिटी फॉरेस्ट के कोने-कोने में निगरानी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

और पढ़े  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज करने का आदेश

दिलचस्प बात है कि सिटी फॉरेस्ट में सात दिन तक खरगोश को तलाशने का सर्च ऑपरेशन चला। सोमवार रात करीब 1.30 बजे पुलिस को खरगोश पकड़ने में सफलता मिली। महिला ने खरगोश की पहचान की है। सात दिन में उसने दो बच्चों को भी जन्म दिया है। साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि महिला को खरगोश और उसके बच्चे सुपुर्द कर दिए गए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    पूर्व सैनिक ने स्कूल में घुसकर 8वीं के दो छात्रों को उल्टा लटकाया, सही जवाब न देने पर दी खौफनाक सजा

    Spread the love

    Spread the love   बरेली के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतौल में घुसकर पूर्व सैनिक ने दो छात्रों को खिड़की के सहारे उल्टा लटका दिया। विरोध पर शिक्षिकाओं व एक छात्र…


    Spread the love

    खून: हिस्ट्रीशीटर भाई की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में सोमवार को हुई हिस्ट्रीशीटर भूरा उर्फ हुब्बलाल की हत्या के आरोपी छोटे भाई सत्तो को पुलिस ने मंगलवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *