यति नरसिंहानंद का ऐलान- 17 जून को जुमे की नमाज के बाद जाएंगे जामा मस्जिद

यति नरसिंहानंद ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि अगले शुक्रवार, 17 जून को इस्लामिक किताबों को लेकर, जुमा की नमाज के बाद दिल्ली की जामा मस्जिद
यति नरसिंहानंद
गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज नुपुर शर्मा के समर्थन में खड़े हो गये हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि मैं जामा मस्जिद जाकर मुसलमानों को बताना चाहता हूं कि उनके धर्मगुरु, मुसलमान और अन्य लोग इस पूरे विवाद पर क्या कहते हैं।
यति नरसिंहानंद ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि अगले शुक्रवार, 17 जून को इस्लामिक किताबों को लेकर, जुमा की नमाज के बाद दिल्ली की जामा मस्जिद जाऊंगा। उस दिन वहां लाखों लोग इकट्ठा होते हैं, बड़े-बड़े मौलाना होते हैं। मैं वहां उन लोगों को दिखाना चाहता हूं कि जिन बातों को लेकर वह हम पर फतवा जारी करते हैं ये उनकी ही किताब में लिखा है।’
यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि ‘हम कुछ गलत या झूठ नहीं बोल रहे हैं। हम इस्लामिक किताबों में लिखी बातों को ही बोल रहे हैं। इस पर वो सर काटने की धमकी देते हैं। जिस तरह से इस्लामिक आतंकवाद फैला रहे हैं, यह उनकी किताब में लिखा है। मैं किताब, सीडी और मोबाइल लेकर अकेले जामा मस्जिद आऊंगा।’ उन्होंने कहा कि ‘नुपुर शर्मा के साथ जो किया गया, वो उनकी गलती नहीं है। ये भारत के कायर नेताओं का इस्लाम से डर या वो बिक गए हैं, उनके कारण हमारी यह दुर्गति है।
महंत गिरी ने कहा, ‘मुझे पता है कि वहां जाने पर मेरी हत्या भी हो सकती है लेकिन ऐसे जीने से अच्छा तो वहां जाकर मर जाना ही ठीक है। बड़े शर्म की बात है कि ऐसा लगा रहा है, जैसे इस्लामी गुलामी इस देश में भी आ गई है, इसे सब स्वीकार कर लें लेकिन मैं ये सब स्वीकार नहीं कर पाऊंगा। मैं जामा मस्जिद जाकर लोगों को उनकी ही किताब के बारे में जानकारी देना चाहता हूं।’
हर 2 मिनट में बयान देते हो, इस पर कुछ नहीं बोलोगे? पंजाब में लगे खालिस्तान के समर्थन में नारे तो फिल्ममेकर ने केजरीवाल से किया सवाल
बता दें कि यति नरसिंहानंद अक्सर अपने बयानों और धार्मिक टिप्पणी को लेकर विवादों में रहते हैं। पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के बाद एक तरफ जहां विवाद खड़ा हो गया है, वहीं नुपुर शर्मा के समर्थन में यति नरसिंहानंद गिरी का ये बयान सामने आया है। नरसिंहानंद गिरी ने 17 जून, शुक्रवार/ जुमे की नमाज को दिल्ली के जामा मस्जिद में जाने की बात कही है।

और पढ़े  UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की 'कातिल' ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…