खबर अपडेट – RSS OFFICE : राज मोहम्मद ने दी थी आरएसएस के 6 कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस ने तमिलनाडु से किया गिरफ्तार.

उत्तर प्रदेश के लखनऊ व उन्नाव समेत छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमिलनाडु पुलिस ने उसे पुदुकोट्टाई से हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया आरोपी की पहचान राज मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस बीच यूपी एटीएस की टीम भी तमिलनाडु पहुंच गई है।

<strong>खबर अपडेट – RSS OFFICE : राज मोहम्मद ने दी थी आरएसएस के 6 कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस ने तमिलनाडु से किया गिरफ्तार.</strong>
दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी संघ से जुड़े डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी को व्हाट्सएप पर मिली। तीन भाषाओं में भेजे गए संदेश में लखनऊ, नवाबगंज के अलावा कर्नाटक चार स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद डॉ. नीलकंठ ने मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

तमिलनाडु में मिली लोकेशन
इस मामले में डॉ. नीलकंठ ने मड़ियांव थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने संदेश भेजने वाले की तलाश के लिए साइबर क्राइम सेल व क्राइम ब्रांच की मदद ली। पुलिस ने वाट्सएप नंबर को सर्विलांस पर लगाया, जिसके बाद उसकी लोकेशन तमिलनाडु की मिली। इसके बाद वहां की पुलिस से संपर्क किया गया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े  पटाखे की आवाज के साथ दौड़ रहीं 10 बुलेट पकड़ी, 2.07 लाख का चालान
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…