RSS OFFICE – आरएसएस के इन 6 कार्यालयों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से भेजा गया मैसेज।

Spread the love

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी संघ से जुड़े डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी को व्हाट्सएप पर मिली है। तीन भाषाओं में भेजे गए संदेश में लखनऊ, नवाबगंज के अलावा कर्नाटक चार स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।डॉ. नीलकंठ ने मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।जानकारी के अनुसार, रविवार को राजधानी में अलीगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। धमकी भरे यह संदेश सोशल मीडिया पर अलीगंज के रहने वाले डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी को भेजे गए। मैसेज में लखनऊ, नवाबगंज (उन्नाव) के अलावा कर्नाटक के चार स्थानों को बम से उड़ाने के लिए लिखा था।
इस मामले में डॉ. नीलकंठ ने मड़ियांव थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस संदेश भेजने वाले की तलाश के लिए साइबर क्राइम सेल व क्राइम ब्रांच की मदद ले रही है। 

अलीगंज सेक्टर-एन निवासी डॉ. नीलकंठ ने बताया कि वे सुल्तानपुर स्थित एक महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वे अलीगंज सेक्टर-क्यू स्थित संघ के दफ्तर से भी जुड़े हैं और पुराने स्वयंसेवक भी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर उन्हें व्हाट्सएप पर तीन भाषाओं हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी में एक संदेश आया। 

इसमें दिए गए लिंक को खोलकर ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन नंबर विदेश का होने से उन्होंने लिंक नहीं खोला। इसके बाद तीन और मैसेज भेजे गए। इसमें यूपी व कर्नाटक के छह स्थानों को रविवार रात आठ बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसमें अलीगंज के सेक्टर क्यू स्थित संघ का कार्यालय भी था।

और पढ़े  अयोध्या- मानिक चंद्र सिंह की पहल से फर्जी खाद्य अधिकारियों पर शिकंजा, नई आईडी के बिना नहीं होगी जांच

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव अनिल कुमार ने बताया कि नीलकंठ मणि पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उच्चाधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी सूचना दी गई है। हालांकि धमकी में दिए वक्त पर कोई अनहोनी नहीं हुई। ऐसे में आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने संदेश भेजकर परेशान किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    अयोध्या:- मंदिर प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि विशेष श्रृंगार एवं झांकी की तैयारियों के कारण शाम 5 बजे के बाद गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love  रामनगरी अयोध्या के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री नागेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार 08 जून को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य एवं दिव्य झांकी का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *