Haldwani : सारथी फाउंडेशन समिति ने किया घर-घर जाकर पोंधों का वितरण।।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा घरों में जाकर पोंधों का वितरण किया गया और उनसे यह वचन लिया गया की इन पेड़ों का अपने परिवार की तरह देखभाल करेंगे। साथ ही सारथी परिवार ने आज से एक नया अभियान शुरू किया। सभी समाज के लोगों को आह्वान किया गया की अपने अपने घरों में जो भी फल खाएं उसके बीज को सुखा कर जमा कर सारथी परिवार को दें सारथी परिवार आपसे यह बीज Rs 5/kg लिया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जायेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन पंत ने कहा कि सभी को अपने अपने घरों में एक एक पोंधा जरूर लगाएं और सभी को इसके लिए प्रेरित करें। संस्था में संबोधित करते हुए सुमित्रा प्रसाद ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए कहा और प्लास्टिक को अपने यूज मैं न लाने को कहा।

आज के कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,संदीप भट्ट,प्रदीप सबरवाल,नीलू नेगी,दीप्ति चुफाल,प्रेमलता पाठक,भवानी शंकर सूथा, आशु पड़लिया,आलोक पांडे,आनंद आर्य,प्रकाश चंद्र पांडे,मुन्नी पांडे,निवेदिता पांडे,राम चंद्रा,अनामिका चंद्रा,संदीप बिनवाल,कंचन कश्यप,गोपाल कश्यप,रमा तिवारी आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से दिखेगा अर्नब का असर, इन जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, यह है अलर्ट
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…