उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज 6 जून 2022 (सोमवार) को घोषित किया जाएगा। जिसे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में घोषित किए जाएंगे।
जिन छात्रों ने इस साल उत्तराखंड बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।इके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा।
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षाओं के नतीजे सोमवार छह जून को अपराह्न चार बजे घोषित कर दिए जाएंगे। परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in व uaresults.nic.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
UK Board Result 2022 – यहा पर देख सकेंगे नतीजे
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट्स पर जा सकते हैं।
ubse.uk.gov.in
uaresults.nic.in









