Haridwar Somvati Amavasya : सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी सैलाब, 31 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा आस्था में डुबकी.

सोमवार तड़के से हरिद्वार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। सोमवती अमावस्या पर हजारों लोगों ने यहां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान-पूजा अर्चना के साथ ही लोग दान-पुण्य कर रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। हरिद्वार में सुबह दस बजे तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर स्नान किया। जबकि शाम 4:00 बजे तक लगभग 31.97 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

सोमवती अमावस्या स्नान से पहले रविवार को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वाड के साथ रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों व ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया था। इसके साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से रविवार को हरिद्वार पहुंचे थे।

सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह और आरपीएफ प्रभारी डीएस चौहान ने डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन परिसर, आरक्षण कक्ष, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म पर चेकिंग की गई। इसके साथ ही यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई। यात्रियों के बैग खुलवाकर चेक किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

डीएम व एसएसपी ने निर्देश दिए कि रविवार रात को ही सभी घाटों को खाली करा दिया गया था। दरअसल बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर ही सो जाते हैं। ऐसे में तड़के से शुरू होने वाले स्नान के दौरान दिक्कत न हो, इसलिए रात दो बजे ही घाट श्रद्धालुओं के लिए खाली करा दिए गए।

और पढ़े  हरिद्वार: जमानती-बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी न होने से उर्मिला की रिहाई अटकी, बी वारंट की तैयारी की चर्चाएं भी तेज
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…