PM Kisan Nidhi Yojana : आज हर हाल में पूरी कर लें केवाईसी की प्रक्रिया, वरना नहीं उठा पायेगे इस योजना का लाभ

Spread the love

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि चाहिए, तो आज ही अपनी केवाईसी करवा लें। केवाईसी नहीं कराने वाले जिले के 98 हजार लाभार्थी इस बार जारी होने वाली किस्त से वंचित रह सकते हैं। शासन के निर्देश के बावजूद इन किसानों ने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई है।

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए बैंक खाते में केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तारीख 31 मई है। लेकिन अभी तक 98 हजार किसानों ने यह काम नहीं किया है। अगर किसानों ने केवाईसी नहीं कराई, तो खाते में धनराशि नहीं भेजी जाएगी। जिले में 2.58 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं।

योजना के तहत एक वर्ष में तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना में पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने फरवरी में लाभार्थी किसानों से केवाईसी अपडेट करने की अपील की थी। अप्रैल में वेबसाइट की गड़बड़ी के कारण शासन ने केवाईसी अपडेट कराने की तारीख 31 मई कर दी थी। इसके बावजूद अभी तक हजारों किसानों ने केवाईसी अपडेट नहीं कराई है।
कृषि उप निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि किसान कार्यालय आकर या जनसेवा केंद्र पर जाकर केवाईसी अपडेट करा सकता है। केवाईसी अपडेट नहीं कराने वालों के खाते में धनराशि नहीं भेजी जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  कर्नाटक- बागलकोट में सांप्रदायिक तनाव,तनाव के बाद निषेधाज्ञा लागू
  • Related Posts

    ट्रंप बोले- अगर मैं दखल न देता तो जा सकती थी पाकिस्तानी PM की जान

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद में संबोधन देते हुए भारत और पाकिस्तान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने…


    Spread the love

    हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर GST व इनकम टैक्स टीम की रेड, मंत्री अनिल विज कर चुके हैं दौरा

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर-14 में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह रेड इनकम टैक्स…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *