“श्याम तुलसी” की श्यामा अलीशा शर्मा घर घर मचा रही है धमाल

प्रयागराज –
ज़ी गंगा के मशहूर सीरियल श्याम तुलसी में श्यामा नाम से फेमस हो चुकी अभिनेत्री अलीशा शर्मा के अभिनय का जादू अब घर घर चल रहा है लोग उनके अभिनय को खूब पसंद कर रहे है और खूब सराहना कर रहे है।
बता दे अलीशा शर्मा यानी आपकी सब की श्यामा भरतपुर राजस्थान से बिलोंग करती है उन्होंने अपने फिल्मी सफर के बारे में बताया काफी संघर्ष भरा रहा उनका फिल्मी सफर क्योंकि दूर दूर तक कोई भी नही था उनका जानने वाला फ़िल्म जगत में जो उनकी सहायता कर सके लेकिन कहते है न जहाँ मेहनत और लगन होती है वहाँ सफलता जरूर मिलती है। मुंबई में कई साल मेहनत करने के बाद उन्हें फर्स्ट लीड के तौर पर श्याम तुलसी सीरियल मिला जिसमे श्यामा नाम की लड़कीं का किरदार निभा रही है।
बात सीरियल की करे तो बहुत ही प्यारी कहानी पर आधारित है जो फैमिली ड्रामा के साथ साथ समाज को संदेश दे रहा है कि इंसान के टैलेंट को उसके रंग रूप से नही जांचा जा सकता है काले और सांवले दिखने वाले लोग भी दुनिया मे अपने टैलेंट का झंडा गाड़ सकते है।
इस सीरियल में अलीशा शर्मा के अलावा उनके अपोजिट में लीड में मनु कृष्णा जो निखिल के किरदार में है और उनके अलावा स्वीटी दत्तानी सासु माँ के किरदार में गौरव झा ससुर के किरदार में है। इस सीरियल के निर्माता है मीनाक्षी सागर,विजय आर यादव व संजय यादव और निर्देशक चेतन शर्मा है।

और पढ़े  अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…