हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी ।

हल्दूचौड़ –

हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या में रविवार को हल्दूचौड़ में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिष्ट उत्तराखंड(इंडिया) हल्दूचौड़ इकाई की ओर से वर्तमान पत्रकारिता के समक्ष उत्पन्न चुनोतियाँ, समस्यायें व समाधान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता चुनौती भरा कार्य हो गया है।
यहां संगठन के विधानसभा संयोजक प्रमोद बमेटा ने कहा कि निर्धारित मापदंडों को स्थापित करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप अपनी लेखनी का सामाजिक विकास की दिशा में सदुपयोग करना ही पत्रकारिता है। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की।
संगठन के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि देश को आजाद कराने में हिंदी पत्रकारिता का बड़ा योगदान है। आजाद भारत में वर्तमान में हिंदी पत्रकारिता का बहुत अहम भूमिका है। उन्होंने कोरोना काल में पत्रकारों के कार्यो की सराहना की।
गोष्ठी का संचालन- महामंत्री- रिम्पी बिष्ट ने किया।
यहां गौतम भट्ट, विक्की पाठक, भुवन गरवाल, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, भुवन प्रसाद, मुकुल आर्या, गगन जोशी, विजय जोशी, जगमोहन खोलिया सहित तमाम पत्रकार उपस्थित थे।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट-: कूड़ा बीनने वालों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर हाईकोर्ट सख्त, शहरी विकास सचिव से मांगा जवाब
  • Related Posts

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…

    देहरादून- 39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

    मेघालय में अगले साल प्रस्तावित 39 वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में आज से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसे लेकर आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स…