2022 IPL : आज फाइनल मैच देखने आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह, सुरक्षा में लगे 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Spread the love

आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी यह मुकाबला देखने स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। वहीं, इस मैच को देखने के लिए लगभग एक लाख दर्शकों के स्टेडियम में पहुंचने की संभावना है। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी यह मैच देखने पहुंचेंगी और सभी की सुरक्षा के लिए छह हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य एजेंसिंयों की भी मदद ली गई है।

पीएम मोदी और अमित शाह की तरफ से उनके स्टेडियम में पहुंचने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ही दिग्गज नेता यह मैच देखने स्टेडियम में जा सकते हैं।
आजादी के 75 साल की थीम पर होगा कार्यक्रम
आईपीएल 2022 के फाइनल मैच से पहले समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आजादी के 75 साल की थीम पर आयोजित होगा। इसमें दिखाया जाएगा कि भारतीय क्रिकेट की शुरुआत कैसे हुई और देश के आजाद होने के बाद किस तरह से भारत का क्रिकेट बदला और आगे बढ़ा। धीरे-धीरे करके कैसे भारत ने विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम की। एआर रहमान के गाने की थीम भारत की आजादी के 75 साल होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी है। उनके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। वो डांस के जरिए फैंस का मनोरंजन करेंगे।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष: अमेरिका ने दुनियाभर में अपने नागरिकों को किया सतर्क, क्या और बिगड़ेंगे हालात?

Spread the love
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *