दुल्हे की किरकिरी : दूल्हा पंहुचा ऐसी हालत में देख दुल्हन ने लौटा दी बरात, अगले ही दिन दूसरे के साथ लिए फेरे||

Spread the love

वाराणसी के दानगंज क्षेत्र में हुई एक शादी की काफी चर्चा हो रही है। गांव निवासी एक युवती की शादी मिर्जापुर के रहने वाले युवक से तय हुई थी। लेकिन गुरुवार को सात फेरों से पहले कुछ ऐसा हुआ कि तय रिश्ते ही बदल गए। दरअसल, दूल्हा शराब के नशे में धुत होकर ब्याह रचाने पहुंचा था। युवक की इस करतूत से दुल्हन काफी नाराज हो गई और उसने शादी से इंकार कर दिया। विवाद और कहासुनी के बाद बरात बैरंग वापस लौट गई।

इसके बाद क्या था अगले ही दिन, परिजनों ने ‘चट मंगनी पट ब्याह’ की कहावत को चरितार्थ किया। धूमधाम से शादी के बाद दूसरे दूल्हे संग परिजनों ने बेटी को रवाना किया तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दुल्हन की हिम्मत और निर्णय की लोग सराहना कर रहे हैं। उसके इस फैसले का परिजनों सहित ग्रामीणों ने समर्थन किया है। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा रही कि जिस मंडप से बेटी ने बरात को वापस कराया उसी मंडप से दुल्हन बनकर विदा हुई।
शराब को लेकर आए दिन विवाह समारोहों में वाद-विवाद होते हैं। इसके चलते शादी के रिश्ते तक टूट जाते हैं। यहां तक कि दरवाजे पर आकर बरात लौट जाती है, बावजूद इसके लोगों को सबक नही मिल रहा है। ऐसा ही मामला वाराणसी के दानगंज क्षेत्र में सामने आया जहां दरवाजे पर पहुंची बरात के बाद द्वार चार के समय तय रिश्ता टूट गया। हालांकि अगले ही दिन दूसरे स्थान से बारात आई और दुल्हन हंसी खुशी ससुराल विदा हो गई।
चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में गुरुवार रात मिर्जापुर से बरात आई थी। द्वार पूजा के लिए जैसे ही बरात तैयार होने लगी और रथ पर दूल्हा सवार हुआ तो वह कई बार लड़खड़ाकर गिर गया। घरातियों को दूल्हे के मुंह से शराब की गंध आई तो ऐसे में दुल्हन तक बात पहुंच गई। स्टेज पर वरमाला लेकर दुल्हन पहुंची तब पर भी दूल्हा अपने वश में नहीं था। दूल्हे की हरकतों को देख दुल्हन ने उसे खूब खरी-खोटी सुनाई और शादी से इंकार कर दिया।
अपने पिता से दुल्हन ने कहा कि शराबी युवक के साथ पूरी जिंदगी नहीं गुजार सकती। बेटी के इस फैसले पर पिता को भी गर्व हुआ और फिर शादी से इंकार कर दिया गया। बरातियों और घरातियों में इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। तब तक दानगंज चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर हटाया।
लड़की अंतिम तक अपनी जिद पर अड़ी रही कि शराबी से शादी नहीं करेगी। घंटों चली पंचायत और मान मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी। अंततः दुल्हन के फैसले को परिजन समेत सभी रिश्तेदारों को मानना पड़ा और बरात को शर्मिंदा होकर वापस मिर्जापुर लौटना पड़ा।
इधर, बरात लौटने के बाद बेटी को दुल्हन के रूप में उसी मंडप से विदा करने पर पिता और परिवार के लोग अड़ गए। बरात लौटने की सूचना पर कई लोगों ने रिश्ते को लेकर हाथ बढ़ाया। सिंधोरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से शादी के लिए लोग राजी हुए। इसके बाद शुक्रवार को धूमधाम से बरात आई और रीति रिवाज के तहत शादी संपन्न हुई।

और पढ़े  शांति की उम्मीद: पश्चिम एशिया में 2 हफ्ते का युद्धविराम, ट्रंप ने ईरान पर हमले रोके,होर्मुज को लेकर रखी ये शर्तें

Spread the love
  • Related Posts

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love

    सिलीगुड़ी में अचानक शादी में पहुंचे PM मोदी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद,मांगी माफी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में अपनी हालिया चुनावी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक एक विवाह कार्यक्रम में पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी के इस तरह औचक तरीके से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *