Today 28 May Horoscope : इन 3 राशि वालो को आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत, जाने आज का राशिफल।।

ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-आपके अंदर नकारात्‍मक और सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। कन्‍फ्यूजन होगा। हां और ना में फंसे रहेंगे। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार सही रहेगा लेकिन खर्च की अधिकता भी मन को परेशान करेगी। काली वस्‍तु का दान करते रहें। सूर्यदेव को जल देते रहें। शुभ होगा।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति ठीक नहीं है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, जीवनसाथी से दूरी, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं, बच्‍चों की सेहत को लेकर परेशानी रहेगी। व्‍यवसाय और आय सही चलती रहेगी। मां काली की अराधना करते रहें। सफेद वस्‍तु उन्‍हें अर्पित करें। शुभ होगा।

मिथुन-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नकारात्‍मक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इससे मन खराब होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें। हरी वस्‍तु पास रखें। शुभ होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। व्‍यापार में किसी तरह की समस्‍या न हो ध्‍यान रखें। शासन-सत्‍ता पक्ष से पंगेबाजी न करें। बजरंग बली की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। धर्म-कर्म में अतिशय से बचें। मान-सम्‍मान पर कोई ठेस न पहुंचे ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें। सूर्यदेव को जल दें। शुभ होगा।

कन्‍या-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। उदर रोग से आप भी परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। लाल वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें। शुभ होगा।

तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन डिस्‍टर्बेंस बना रहेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्‍यापार भी सही चल रहा है लेकिन कोई नई शुरुआत न करें। लाल वस्‍तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करते रहें। शुभ होगा।

वृश्चिक-गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की बहुत अच्‍छी स्थिति है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।

धनु-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण निर्णय टाल कर रखें। विद्यार्थी कोई नई शुरुआत न करें। मन थोड़ा सा नकारात्‍मक बना रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। मानसिक दबाव बना रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 31 August 2026 आज इन 3 राशि की बदल सकती है जिंदगी, नौकरी-व्यापार में मिल सकता है बड़ा आर्थिक लाभ,पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

मकर-घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में कठिनाई का अनुभव करेंगे। रक्‍तचाप अनियमित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-व्‍यापारिक लाभ होने के संकेत हैं। एक नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है। लाल वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।

मीन-गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। कुटुम्‍बों से न उलझें। पूंजी निवेश अभी न करें। प्रेम में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। 

  • Related Posts

    Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…

    Today Horoscope 01 September 2026 आज इस राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, छोटी लापरवाही बढ़ा सकती है आपकी परेशानी, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…