खबर जरा हटके : मेरे पति ने नहीं बनाए सुहागरात पर संबंध, हनीमून पर भी सोता रहा,पत्नी शिकायत लेकर पहुंची पुलिस थाने| क्या है पूरी खबर डाले एक नजर

मेरे पति ने नहीं बनाए सुहागरात पर संबंध, हनीमून पर भी सोता रहा,पत्नी शिकायत लेकर पहुंची पुलिस थाने

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महिला थाने में एक युवती ने शादी के तीन महीने बाद अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उसका कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। सुहागरात पर पति ने कुछ नहीं किया। हनीमून पर भी दूर-दूर रहा। यह कहकर संबंध नहीं बनाए कि मैं कमजोर हूं। मैं संबंध नहीं बना सकता।

महिला थाना पुलिस के अनुसार नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाली नवविवाहिता ने मुंबई निवासी पति भूपेंद्र, सास शिल्पा, ननद मेघना और ननदोई निखिल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि फरवरी 2022 में उसकी शादी हुई थी। ससुरालवालों ने शादी के एक दिन पहले 5 लाख रुपये नगद और 5 तोला सोना मांगा था। परिवारवालों ने उनकी मांग पूरी कर शादी की। शादी के बाद वह ससुराल मुंबई पहुंची। करीब एक सप्ताह तक वहां रही। इस दौरान एक भी दिन पति भूपेंद्र ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। हनीमून पर गोवा गए, वहां भी पति दूर-दूर ही रहा।

युवती ने बताया कि दूरी को लेकर मैंने आपत्ति दर्ज की तो पति ने बताया कि उसे कई बीमारियां है। शारीरिक रूप से कमजोर है। दवाइयां ले रहा है। इस वजह से संबंध नहीं बना सकता। पीड़िता के मुताबिक बाद में जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर विवाद करने लगे। मैं इंदौर आई और यहां मैंने परिजनों को सारी बात बताकर प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

और पढ़े  एमपी में मौसम का डबल अटैक: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई शहरों में बढ़ी ठिठुरन, शाजापुर में पारा 8.7 डिग्री
  • Related Posts

    एमपी में मौसम का डबल अटैक: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई शहरों में बढ़ी ठिठुरन, शाजापुर में पारा 8.7 डिग्री

    मध्यप्रदेश में मौसम ने एक साथ दो रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। कहीं बारिश और कीचड़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है तो कहीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन…

    भोपाल: बाहर भिखारियों से कार धुलवा रहे थे एएसआई, अंदर लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार

    जिस थाने की जिम्मेदारी अपराधियों और संदिग्धों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखने की है, उसी थाने के लॉकअप से एक विदेशी नागरिक के फरार होने का मामला सामने आया है।…