हल्द्वानी : मरीज की बिगड़ी मानसिक स्थिति और खिड़की तोड़कर पहुंच गया छत पर पुलिस द्वारा बचाई गई व्यक्ति की जान।।

Spread the love

आज दिनांक 24 /05/ 2022 को कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज आईसीयू वार्ड की खिड़की तोड़कर उसकी छत पर पहुंच गया है इस सूचना पर तत्काल भोटिया पड़ाव एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची एवं फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाते हुए अस्पताल के छज्जे पर खड़े व्यक्ति जो शीशे के टुकड़े से खुद पर और उसको बचाने वाले पर हमला कर रहा था का सकुशल रेस्क्यू किया गया इस दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा बचाव टीम के ऊपर शीशे के टुकड़े से भी हमला किया गया जिस कारण इस प्रयास में फायर ब्रिगेड के चालक गणेश सिंह , कांस्टेबल विरेंद्र चौहान व श्री बलवीर सिंह स्थानीय निवासी घायल हो गए । जांच में पता चला कि राजेश आर्य निवासी दमुआ ढुंगा काठगोदाम जो उपचार हेतु कृष्णा अस्पताल में भर्ती था आज डिस्चार्ज होने वाला था कि अचानक मानसिक स्थिति खराब होने के कारण उसके द्वारा आईसीयू की खिड़की का शीशा तोड़कर छज्जे पर जा पहुंचा। पुलिस व फायर की टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लोगों ने जमकर तारीफ की गई।

*पुलिस टीम*
वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री रमेश बोहरा कोतवाली हल्द्वानी
उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव
उप निरीक्षक रविंद्र राणा कांस्टेबल प्रकाश बढ़ाल कांस्टेबल विजय राणा
कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान
लीड फायरमैन प्रकाश चंद कांडपाल
लीड फायरमैन राजेंद्र नाथ
चालक फायरमैन गणेश सिंह फायरमैन त्रिलोक सिंह
फायरमैन प्रेम प्रकाश


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत-: गुस्साए तीमारदारों ने CMO ऑफिस घेरा, उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जांच
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    देहरादून- दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक तरीके बताएंगे। पहली बार परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *