चमोली / उत्तराखंड : प्रतिभा दिवस पर छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने दिखाए प्रतिभा का जौहर।

Spread the love

प्रतिभा दिवस के अवसर पर जिले भर के विकास खंडों के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतिभाओं को निखारने के लिए विशेष कार्यक्रम प्रतिभा दिवस आयोजित किए गए।

राज्य की अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड की निदेशक सीमा जौनसारी के निर्देश पर राज्य के सभी स्कूलों में छात्र- छात्राओं की प्रतिभाओं को उच्चस्तर की दिशा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें प्राथमिक से लेकर इंटर मीडिएट तक के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

इसी के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय कण्डवालगांव में इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के एस एम सी अध्यक्षों,शिक्षकों एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थित में दोनों स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाया।इस दौरान बच्चों के लिए पेंटिंग एवं कला,निबंध, खेल,गीत-संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम,रस्साकसी जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।इस तरह एससीईआरटी की निदेशक के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रधानाध्यापक जशपाल वैशाली ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रति माह के अंतिम शनिवार को सभी स्कूलों में प्रतिभा दिवस के रूप में मनाए जाने के लाभ भविष्य में परिलक्षित हो सकते हैं जब स्कूलों के छात्र छात्राएं आपने प्रतिभा कौशल को आम समाज में परिलक्षित करते हुए राज्य व देशका नाम रोशन करेंगे । सरकार की इस तरह की पहल का सभी ने स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने किया।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- HC का सख्त रुख, नियमों का उल्लंघन करने वाले दो रिसॉटर्स पर कार्रवाई के निर्देश
  • Related Posts

     देहरादून: सोमनाथ में PM के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

    Spread the love

    Spread the loveसोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया…


    Spread the love

    ऋषिकेश- तीर्थनगरी में 2100 से ज्यादा की बधाई नहीं ले सकेंगे किन्नर, मुंह मांगा पैसा मांगने पर था विवाद

    Spread the love

    Spread the loveनगर निगम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। तीर्थनगरी में अब शादी ब्याह, बालक के जन्म और अन्य त्योहारों पर किन्नर 2100…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *