हल्द्वानी/नैनीताल : आनंद आश्रम के छठे स्थापना दिवस के मोके पर यशोधर मठपाल को चंद रत्न पुरस्कार से नवाजा गया…..

Spread the love

श्री आनंद आश्रम का छठा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। चंद राजवंश के संस्थापक महाराजा सोम चंद की स्मृति में पद्मश्री यशोधर मठपाल चार प्रतिभाओं को से नवाजा गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए समाजसेवियों के इस तरह के कार्य को अतुलनीय बताया। कहा कि यह अच्छी पहल है जिससे बुजुर्ग और निराश्रित व्यक्तियों को सहारा मिल रहा है। उन्होंने पद्मश्री यशोधर मठपाल के कुमाऊं के इतिहास के अनुसंधान और पनियाली स्थित कुमाऊं के इतिहास की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की। आयुक्त ने पद्मश्री यशोधर मठपाल को चंद रत्न पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही वीर चक्र और सेना मेडल पुरस्कार प्राप्त कर्नल मनोहर सिंह चौहान, गोल्फ के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी समृद्ध चंद ठाकुर, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को भी चंद रत्न पुरस्कार दिया। पुरस्कार के तौर पर शाल, सम्मान पत्र, ट्रॉफी, पौधा और 11 हजार रुपये की राशि भेंट की गई।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी : CM धामी पहुंचे एफटीआई हेलीपैड, पौधारोपण अभियान को बताया सफल,दिए ये आदेश
  • Related Posts

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव- आज भी मतगणना जारी: प्रधान के सभी पदों पर देर रात तक रिजल्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। मतगणना जारी है। कुछ जिलों में प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला देखने को…


    Spread the love

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव परिणाम: बीटेक पास 22 साल की साक्षी बनी ग्राम प्रधान, प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर

    Spread the love

    Spread the love     प्रदेश में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। मतगणना जारी है। कुछ जिलों में प्रत्याशियों के बीच रोचक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *