हल्द्वानी : moonlight स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन महिला व तीन पुरुष मिले आपत्तिजनक स्थिति में।।

*moonlight कमलवागांजा स्पा सेंटर में अवैध रूप से चल रहे सेक्स रैकेट के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग नैनीताल की पुलिस टीम ने छापा मारकर 03 महिलाओं व 03 पुरुषों को किया गिरफ्तार*

आज दिनांक *21.05.2022* को *श्री विभा दीक्षित, सीओ यातायात नैनीताल* के निर्देशन में *श्रीमती लता बिष्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल* के द्वारा मय पुलिस बल के moon light स्पा सेंटर की आ रही शिकायतों पर तत्काल उपरोक्त स्पा सेंटर में औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उक्त स्पा सेंटर में तीन महिला एवं तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर टीम द्वारा तत्काल *कुल 06 लोगों को हिरासत* में लिया है। पूछताछ के दौरान एक महिला
दिल्ली नोएडा की रहने वाली पाई गई।
*महिलाओं एवं पुरुषों के विरुद्ध थाना मुखानी* में अनैतिक व्यापार अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

*पुलिस टीमः-*

1. म0उ0नि0 लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल।
2. महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला।

और पढ़े  देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…